40 करोड़ डॉलर से श्रीलंका की सहायता करेगा मदद
25 Apr, 2020
997
संवाददाता/in24 न्यूज़।
भारत के पडोसी राष्ट्र श्रीलंका में कोरोना वायरस के 373 मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस से अब तक सात लोगों की मौत चुकी है।कोरोना वायरस को लेकर भारत ने पूरे दुनिया के लोगों की मदद की है। भारत ने कोरोना वायरस की दवा में भिजवाकर दुनिया के कई देशों को हाइड्रोक्सोक्लोरोक्वीन मुहैया कराई थी। कोरोना वायरस की वजह से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। तेज़ी से गिरते विदेशी मुद्रा भण्डार को संभालने के लिए अब भारत श्रीलंका के मदद को आगे आया है। श्रीलंका के साथ रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला बदली का करार कर रही है। श्रीलंका मंत्रिमंडल के सह प्रवक्ता और सूचना एवं संचार मंत्री बंडुला गुणावर्देना ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे द्वारा वित्त मंत्री के रूप में रखे गए रिजर्व बैंक के साथ वित्तीय सुविधा के करार संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कोरोनावायरस की वजह से हाल के दिनों में श्रीलंका के विदेशी मुद्रा भण्डार में तेज़ गिरावट आई है। बैंकों में किये गए अतिरिक्त निवेश, राहत इन्तज़ामों में हो रहे खर्च और बढ़ते इम्पोर्ट की वजह से श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भण्डार तेज़ी से गिर रहा है. जिसका असर श्रीलंकाई रूपए पर भी भारी पड़ रहा है।गुणावर्देना ने अपने बयान में यह कहा कि श्रीलंका रिजर्व बैंक के साथ 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली का अनुबंध करार करेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद देश के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करना है। श्रीलंका ने कोरोना से बचाव के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक उपाय किए हैं। ऐसे में अपनी मुद्रा को और गिरने से बचाने के लिए श्रीलंकाई सरकार रिजर्व बैंक से मुद्रा की अदला-बदली का करार कर रही है। इस करार के तहत श्रीलंका को रिजर्व बैंक श्रीलंकाई रूपए के बदले मौजूदा विनिमय दरों पर 40 करोड़ डॉलर देगा और बाद में इसी दर पर इसका उल्टा सौदा किया जाएगा।यानी श्रीलंका भारत से अपनी मुद्रा वापस लेकर 40 करोड़ डॉलर वापस देगा।