Breaking News

भगोड़ा नीरव मोदी की चौथी बार जमानत याचिका हुई खारिज

12 Jun, 2019 1356

संवाददाता/in24 न्यूज़।   

भारत के लिए एक अच्छी खबर है कि भगोड़ा नीरव मोदी की जमानत याचिका चौथी बार खारिज हो गई है.  गौरतलब है कि ब्रिटेन में भगाेड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज हो गई है. एक दिन पहले रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस में उसकी जमानत पर सुनवाई पूरी हो गई थी. नीरव मोदी ने चौथी बार जमानत याचिका के लिए गुहार लगाई थी. इससे पहले तीन बार उसकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है. उधर, मुंबई में नीरव मोदी के लिए मुंबई की आर्थर रोड जेल में तैयारी चल रही है. नीरव मोदी के प्रत्‍यर्पण की स्‍थिति में उसे इसी जेल की बैरक नंबर 12 में रखा जा सकता है.

अन्य खबरे