Breaking News

लैंडिंग के दौरान दो विमानों में हुई टक्कर से अमेरिका में चार की मौत

18 Jul, 2022 771

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज अमेरिका में उत्तरी लास वेगास हवाईअड्डा पर सामान्य विमानन के दो विमानों की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। सीबीएस न्यूज चैनल ने संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि पाइपर पीए-46 रविवार को स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे लैंडिंग के दौरान सेसना 172 से टकरा गया। एफएए ने कहा कि पाइपर रनवे 30-राइट के पूर्व में एक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सेसना एक तालाब में गिर गया। दो विमानों में क्रमशः दो-दो लोग सवार थे। क्लार्क काउंटी डिपार्टमेंट ऑफ एविएशन ने कहा कि दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने इस सिलसिले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है दुर्घटना किस कारण से हुई! इस हादसे के बाद अमेरिका में शोक का माहौल है।

अन्य खबरे