Breaking News

पीएम मोदी के खिलाफ जतना कर्फ्यू में अभद्र टिप्पणी करनेवाला युवक गिरफ्तार

24 Mar, 2020 917

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस से सहमी हुई है और उसकी रोकथाम के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं,  वहीं जनता कर्फ्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ़ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ औराई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित युवक को मंगलवार को हिरासत में भी लिया है। भदोही पुलिस ने इसकी जानकारी अपने अधिकृत ट्विटर हैंडिल पर भी दी है।  देश भर में 'करोना संक्रमण' की वजह से प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' लगा था। जिसके खिलाफ़ एक युवक ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ़ अपने फ़ेसबुक वाल पर अभद्र टीप्पणी की थी। इस दौरान पुलिस कोरोना की वजह से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नज़र रख रहीं है। पुलिस ने युवक की टिप्पणी को गम्भीरता से लेते हुए आरोपित मंगलवार को युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। जिस युवक विभम के खिलाफ़ मुकदमा हुआ है वह औराई कोतवाली के बाड़ी बभनौटी गांव का निवासी है। औराई पुलिस ने बताया है कि युवक ने जनता कर्फ्यू के दौरान टिप्पणी की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए साइबर अपराध के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अन्य खबरे