Breaking News

विश्व के सबसे ताकतवर शख्स बने पीएम मोदी

21 Jun, 2019 1306

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपनी सक्रियता से पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में अपनी अलग छवि बनाई है. इस कड़ी में ब्रिटिश हेराल्ड मैगजीन के एक पोल में रीडर्स ने पीएम मोदी को 2019 का दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स चुना है. पीएम मोदी ने पोल में दुनिया के दिग्गज ताकतवर नेताओं व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग को मात दी. इस लिस्ट में दुनिया के 25 से ज्यादा हस्तियों को शामिल किया गया था. जजों के पैनल ने सबसे ताकतवर शख्स के तमगे के लिए 4 उम्मीदवारों का नाम सामने रखा. जजों के पैनल ने चयन प्रक्रिया का मूल्यांकन आंकड़ों के व्यापक अध्ययन और रिसर्च के आधार पर किया. गौरतलब है कि दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स के चुनाव की वोटिंग में आम प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं किया गया. मैगजीन ब्रिटिश हेराल्ड ने अपने रीडर्स को अनिवार्य वन टाइम पासवर्ड प्रोसेस के जरिए वोट करने को कहा था. वोटिंग के दौरान इसकी साइट भी क्रैश हो गई थी, क्योंकि वोटर्स अपनी पसंदीदा शख्स को जिताने की कोशिश में लगे हुए थे.

अन्य खबरे