सोच समझकर बोले ईरान : ट्रंप
18 Jan, 2020
1167
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अमेरिका और ईरान का रिश्ता लगातार कटुता में बदलता जा रहा है. गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई को शुक्रवार को संभल कर बात करने की नसीहत दी। ईरान की राजधानी तेहरान में खामनेई की टिप्पणी के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया कि ईरान के तथाकथित सर्वोच्च नेता जो अब उतने सर्वोच्च नहीं रह गए हैं, को अमेरिका और यूरोप के बारे में कुछ खराब बातें कहनी है। ट्रंप ने कहा कि खामनेई ने जो अपने भाषण में बोला वह उनकी भूल है। दरअसल खामनेई ने अपने भाषण में अमेरिका को बुरा और ब्रिटेन, फ्रांस तथा जर्मनी को अमेरिका का प्यादा बताते हुए ट्रंप पर हमला बोला था। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया कि उनकी अर्थव्यवस्था चरमरा रही है और उनकी जनता परेशान है। उन्हें बोलते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए।