Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

स्टूडेंट का यौन शोषण करनेवाली टीचर गिरफ्तार

23 Aug, 2019 1464

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
कहते हैं शिक्षक का स्थान ईश्वर के समान होता है, मगर अमेरिका से जिस शिक्षिका की खबर आई है उससे यही लगता है कि ऐसे शिक्षक को भक्षक कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी. गौरतलब है कि  अमेरिका के केन्टकी में पुलिस ने एक महिला टीचर को यौन-उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है. 23 वर्षीय कैंडल बर्क नाम की एक जीवविज्ञान अध्यापिका पर 15 साल के छात्र के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप है. आरोपी टीचर  ग्रांट कंट्री है स्कूल में जीवविज्ञान पढ़ाती हैं. पुलिस ने कैंडल को छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के अपराध में बीते बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. महिला पर छात्र के साथ 4 बार रेप और 4 बार अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगे हैं. काउंटी शेरिफ के मुताबिक कैंडल बर्क ने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान किशोर के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे. कैंडल बर्क की करतूतों के बारे में एक अन्य छात्र ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी थी, जिसके बाद स्कूल के संसाधन अधिकारी को किसी भी तरह की अनहोनी के लिए अलर्ट कर दिया गया था. मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित कर दिया था. 2018 में ग्रेजुएट हुईं कैंडल बर्क को स्कूल में पढ़ाते हुए अभी सिर्फ एक ही साल हुआ था.  छात्र के साथ संबंध बनाने के आरोप में कैंडल की जमानत के लिए 50 हजार डॉलर की राशि तय की गई है. आरोपी टीचर को अब सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. मामले पर नजर बनाए जिले के एक प्रवक्ता ने बताया कि छात्र के अभिभावकों को इस अपराध के बारे में बता दिया गया है. स्कूल प्रशासन ने आरोपी टीचर को नौकरी से निकाल दिया है.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.