Breaking News

​​​​​​​काठमांडू में प्लेन क्रैश में 50 की मौत

12 Mar, 2018 1868

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़

सोमवार को काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बांग्लादेश का एक विमान क्रैश हो गया।  इसमें चालक दल के चार सदस्य समेत 71 लोग सवार थे जिसमें से 33 नेपाली नागरिक थे। नेपाल के एक स्थानीय अखबार के मुताबिक इस हादसे में अब तक तक़रीबन 50 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 लोगों को बचाया जा चुका है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।  अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक विमान में 37 पुरुष, 27 महिलाएं और दो बच्चे समेत कुल 67 यात्री सवार थे। इसके अलावा चालक दल के चार सदस्य भी थे यानी विमान में कुल 71 लोग सवार थे। फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते वक्त विमान अपना संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।  हादसे की सामने आई तस्वीरों में विमान आग में जलता नजर आ रहा है. दुर्घटनाग्रस्त विमान बांग्लादेश की एयरलाइन यूएस-बांग्ला का था। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। इस हादसे के बाद काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जाने वाले सभी विमानों को लखनऊ और कोलकाता की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। 

अन्य खबरे