पांचवीं बार शादी करने जा रहे हैं 92 साल के मीडिया मुगल मर्डोक

 09 Mar 2024  713

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
प्रेम और शादी करने की उम्र कोई भी हो सकती है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण पेश किया है 92 वर्षीय मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने। मर्डोक ने  अपनी प्रेमिका एलेना ज़ुकोवा से सगाई कर ली है और मर्डोक पांचवीं बार शादी करने जा रहे हैं। एलेना ज़ुकोवा और रूपर्ट मर्डोक की शादी कैलिफोर्निया में मर्डोक के वाइनयार्ड एंड एस्टेट मोरागा में होगी। यह रिश्ता मर्डोक के फॉक्स और न्यूज कॉर्प के चेयरमैन पद से हटने के कुछ ही महीने बाद हुआ है। बीते साल भी रूपर्ट खासी सुर्खियों में रहे थे, जबकि उन्होंने डेंटल हाइजीनिस्ट से कंजर्वेटिव रेडियो होस्ट बनी एन लेस्ली स्मिथ के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी, लेकिन एक महीने से भी कम समय में उन्होंने इसे कैंसिल करने का ऐलान कर दिया था। दिग्गज मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक इससे पहले चार बार शादी कर चुके हैं। उनकी चौथी शादी मॉडल एवं अभिनेत्री जेरी हॉल से हुई थी। यह शादी छह साल चली और 2022 में मर्डोक और हॉल का तलाक हो गया। पिछले साल कुछ समय तक मर्डोक का नाम सैन फ्रांसिस्को की पुलिस चप्लैन एन लेस्ली स्मिथ से जुड़ा हुआ था। हॉल से पहले मर्डोक की शादी ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट अटेंडेंट पैट्रिसिया बुकर, स्कॉटलैंड की पत्रकार एना मान और वेंडी डेंग से हुई थी।