ईरान-इजरायल युद्ध पर चीन की कड़ी प्रतिक्रिया, अमेरिका को बताया जिम्मेदार कहा - “आग में घी डाल रहा है”
ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर चीन ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला है। चीन ने कहा है कि अमेरिका इस युद्ध को और भड़काने का काम कर रहा है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणियों पर सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,“आग में घी डालने से स्थिति नहीं सुधरेगी। धमकी और दबाव से शांति नहीं लाई जा सकती, बल्कि इससे संकट और गहरा होगा।”ट्रंप ने दी थी ईरान को चेतावनी ,डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर एक बयान में ईरान को न्यूक्लियर डील पर साइन न करने पर चेताया। उन्होंने कहा कि ईरान को वह डील पहले ही मान लेनी चाहिए थी और अब तेहरान के नागरिकों को शहर खाली कर देना चाहिए।उन्होंने दो टूक कहा:“ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे।”
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन
ईरान और इजरायल के युद्ध के चलते भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अब तक 110 भारतीय मेडिकल छात्रों को तेहरान से निकाला जा चुका है, और अन्य नागरिकों को भी तत्काल बाहर निकलने की सलाह दी गई है। भारतीय दूतावास ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है।