Breaking News

नेपाल हिंसा में भारतीय महिला ने गंवाई जान

12 Sep, 2025 147

नेपाल में सरकार द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और सरकार गिर गई। नेपाल में हालात अभी भी काबू में नहीं हैं और प्रदर्शनकारी अब इमारतों और होटलों को निशाना बनाकर आग लगा रहे हैं। इसी तरह, काठमांडू में एक लग्जरी होटल में दंगाइयों द्वारा आग लगाने से एक भारतीय महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा, कई भारतीय पर्यटक अभी भी नेपाल में फंसे हुए हैं।

गाजियाबाद के रामवीर सिंह गोला अपनी पत्नी राजेश गोला के साथ पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए काठमांडू गए थे। 9 सितंबर की रात को, जिस पांच सितारा होटल में वे ठहरे थे, उसे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान जला दिया गया। विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने पर, कई सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में आग लगा दी गई।

परिजनों के अनुसार, जब प्रदर्शनकारियों ने निचली मंजिल पर आग लगाई, तब रामवीर गोला और उनकी पत्नी राजेश गोला होटल की ऊपरी मंजिल पर ठहरे हुए थे। घबराए रामवीर ने अपनी पत्नी को पर्दे की मदद से नीचे खींचने की कोशिश की, लेकिन वह उनकी पकड़ से फिसलकर गिर गईंको गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिजन शुक्रवार सुबह 10:30 बजे उनका पार्थिव शरीर गाजियाबाद के मास्टर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर ले आए।

राजेश गोला के बड़े बेटे विशाल ने कहा, "भीड़ होटल में घुस गई और आग लगा दी। सीढ़ियों पर धुआं जमा होने पर मेरे पिता ने खिड़की का शीशा तोड़ दिया और चादरें बांध दीं। नीचे उतरने की कोशिश में मेरी मां फिसल गईं और पीठ के बल गिर गईं।" विशाल ने यह भी आरोप लगाया कि संपर्क टूटने से उनके माता-पिता की तलाश में बाधा आ रही थी। हमें दो दिनों तक उनका पता नहीं चला। अंत में पता चला कि मेरे पिता एक राहत शिविर में थे और मेरी मां की अस्पताल में मौत हो गई थी।

नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और भारतीय तीर्थयात्रियों के कई समूह नेपाल में फंस गए हैं। महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ती अशांति के कारण कई पर्यटक अपनी यात्राएं रद्द कर रहे हैं और लौटने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। वहीं भारतीय दूतावास के सहयोग से शव गुरुवार की शाम को सोनौली पहुंचा, जहां परिजनों को सौंपा गया. इसके बाद वे शव लेकर गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। 

अन्य खबरे