Breaking News

"तेहरान जल जाएगा अगर मिसाइलें नहीं रुकीं" — ईरान को इस्राइली रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी

14 Jun, 2025 110

इस्राइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने शनिवार को ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने मिसाइल हमले बंद नहीं किए, तो उसे इसका गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। काट्ज ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "अगर खामेनेई इस्राइल पर मिसाइलें दागना जारी रखते हैं, तो तेहरान जल जाएगा।"यह चेतावनी उस समय दी गई जब काट्ज ने आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ इयाल जमीर, मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति का आकलन किया।

हालिया घटनाक्रम:
शुक्रवार सुबह इस्राइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों पर हमला किया।

इसके जवाब में शनिवार रात ईरान ने करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइलें इस्राइल पर दागीं। आईडीएफ के मुताबिक अधिकांश मिसाइलों को हवाई रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया, लेकिन कुछ मिसाइलें इजराइल के तेल अवीव, रमत गण और रिशोन लेजियन जैसे क्षेत्रों में गिरीं।

इन हमलों में 3 इस्राइली नागरिकों की मौत हुई है और 70 से अधिक घायल हुए हैं।

हवाई अड्डा बंद
इस्राइल की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देश का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अगली सूचना तक उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी।

अन्य खबरे