दिल्ली के ट्यूशन सेंटर में चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म

 26 Mar 2024  313

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक शिक्षक ने शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में स्वयं के पेशे को शर्मसार किया है। दिल्ली में शर्मनाक घटना घटित हुई है। यहां चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसके ट्यूशन सेंटर में एक युवक ने रेप किया। इस ह्दयविदारक घटना के खिलाफ स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोपी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। दिल्ली ईस्टर्न रेंज के एडिशनल सीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार मंडावली थाना में एक शिकायत आई थी। एक चार साल की बच्ची ट्यूशन गई थी। वहां एक 34 साल के व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हमने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की। केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में अफवाह फैल गया कि इस रेप केस में पुलिस ने ऐक्शन नहीं लिया है। ऐसे में लोग इकट्ठा हो गए। तोड़फोड़ की घटना के बारे में भी हमें जानकारी मिली है। फिलहाल आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।