मुंबई पुलिस ने देह व्यापार से 8 लड़कियों को मुक्त करवाया

 03 Aug 2019  951

संवाददाता/in24 न्यूज़.      

देह व्यापार का भंडाफोड़ करने में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि पुलिस ने गुरुवार की रात को ही कार्रवाई शुरु कर दी थी जब शहर के गोरेगांव स्थित एक स्पा में छापा मारा था। जहां से 8 लड़कियों को छुड़ाया तो वहीं 3 लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने छापेमारी करके स्पा के मालिक और मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अनैतिक तस्करी निरोधक कानून (पीआईटीए) के तहत यह छापा मारा था। पुलिस ने इस मामले की आगे जांच शुरु कर दी है। हालांकि सूत्रों की मानें तो गोरेगांव में इस तरह के कई रैकेट चल रहे है, जहां अनेक लड़कियों को जोड़कर यह गोरखधंधा चलाया जा रहा है।