मस्जिद में रुके आठ लोगों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई

 02 Apr 2020  879

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए संपूर्ण देवास जिले में आम जनता की सुविधा, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण देवास जिले की राजस्व सीमाओ के अंतर्गत आमजन की आवाजाही और एक साथ एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी तरह जिले में निवासरत नागरिकों का भी जिले की सीमा से बाहर जाना निषेधित है। इसके बावजूद ग्राम पीपलकोटा की मोहम्मदी मस्जिद में आठ लोग अनधिक्रृृृृृृृृत रूप से रुके हुए थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 188 की कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए हैं। निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल होकर वापस आए लोगों की तलाश में पुलिस देश-प्रदेश में खोजबीन कर रही है। इसी कड़ी में जब देवास जिले की कन्नौद पुलिस ने बुधवार देर रात कन्नौद के पास पीपलकोटा में स्थित मस्जिद की जांच की, तो वहां 08 लोग पाए गए, जो मस्जिद में ही रुके हुए थे। मस्जिद में पाए गए सभी लोग जयपुर, राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस ने इन सभी लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। मस्जिद में मिले सभी लोगों को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का अमला रात में ही कन्नौद लेकर आया। सभी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और उन्हें 14 दिन के क्वारेंटाइन में रखा गया है।