पति से तंग इंजीनियर पत्नी ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर फांसी लगाई

 27 Jun 2020  614

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पति पत्नी का रिश्ता जन्मों का होता है, बावजूद इसके कई बार दोनों के बीच ऐसा माहौल बनता है कि जान देने जैसा कदम उठाने से भी वे परहेज नहीं करते। एक ऐसे ही पति की प्रताड़ना के चलते पायलट की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। यह घटना रंगारेड्डी जिले में घटी। बताया गया कि रंगारेड्डी जिला, शमशाबाद राल्लागुड़ा की लावण्या की निजी एयरवेज में पायलट का काम करने वाले वेंकटेश के साथ वर्ष 2012 में शादी हुई। एक साल बाद संतान नहीं होने पर वेंकटेश ने लावण्या प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर उसने अपने घर में जब कोई नहीं था, तब फांसी लगा कर आत्महत्या की। आत्महत्या से पहले उसने उसकी मौत के लिए पति को जिम्मेदार बताया। इस संदर्भ में उसने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया। घटना स्थल पहुंची एयरपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टेम के लिए शव उस्मानिया अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिला, दर्शी के वेंकटेश्वर राव और उसी जिले के अंद्दकी की लावण्या लहरी के बीच प्रेम संबंध बना। बड़े-बुजुर्गों की अनुमति से दोनों ने वर्ष 2012 में शादी कर ली। वेंकटेश्वर राव एक निजी एयरवेज में पायलट और लावण्या साफ्टवेयर इंजीनियर थी। दोनों रंगारेड्डी जिला, शमशाबाद के सीएसके विला में रहते है। इन्हें संतान नहीं होने से वेंकटेश्वर राव ने अन्य एक महिला के साथ संबंध बनाया। तत्पश्चात उसने लावण्या को प्रताड़ित करना शुरू किया। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर लावण्या ने फांसी लगा ली। लावण्या ने वीडियो में कहा कि उसने पति वेंकटेश से मरते दम तक प्यार किया। विश्वास के साथ इतने दिन बिताये। गृह हिंसा का मामला दर्ज करना चाहा, लेकिन मरते दम तक प्यार करते रहने से यह नहीं कर पाई। पति का पाप पति ही भुगतेगा। उसके रवैये में कोई फर्क नहीं आया। अन्य महिला के साथ घू्म फिर कर आने वाला व्यक्ति की सेवा करना मेरा दुर्भाग्य रहा। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर वह यह निर्णय ले रही है।