दादी के सामने तीन पोतियों से दुष्कर्म

 02 Jul 2020  687

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु के नटाल प्रांत में एक 71 वर्षीय महिला के घर में घुसकर कुछ लोगों ने बंदूक की नोंक पर उसकी तीन पोतियों के साथ रेप किया। खौफनाक बात ये है कि रेप के दौरान इन लोगों ने महिला को अपनी पोतियों का रेप होते देखने के लिए मजबूर किया। महिला को इस घटना से इतना सदमा पहुंचा कि उनकी मौत हो गई. बता दें कि क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत के इम्पेंडल में एक घर में 71 साल की वृद्ध महिला अपनी तीन पोतियों के साथ रहती थी। एक दिन कुछ बदमाश उस वृद्ध के घर में घुस आए और उन्होंने बंदूक के बल पर सभी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने उस वृद्ध महिला की तीनों पोतियां जिनकी उम्र क्रमश: 19, 22 और 25 साल थी उन्हें एक बेडरूम में बंद कर दिया। इसके बाद वह 71 वर्षीय महिला को जबरदस्ती घसीट कर इस कमरे में लाया और उसे एक कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद इस शख्स ने बंदूक की नोंक पर बारी-बारी से तीनों लड़कियों का रेप किया। पुलिस के मुताबिक महिला सदमे से बेहोश हो गयी थी और बाद में उसे मृत घोषित कर दया गया। ट्रिपल बलात्कार के इस मामले की जांच कर रही दक्षिण अफ्रीकी पुलिस का मानना है कि इस दौरान पीड़ित परिवार की किसी ने मदद नहीं की जिसका सदमा महिला बर्दाश्त नहीं कर पायी और असहाय महसूस करने की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। पुलिस ने बताया कि ये कोई निजी दुश्मनी का मामला लगता है क्योंकि घर से कोई सामान नहीं चुराया गया है। लड़कियों से रेप और मारपीट की गयी है। पुलिस के प्रवक्ता नाकोबिल ग्वाला ने बताया कि आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। लड़कियों ने बताया कि हमलावर ने कपड़े से चेहरा ढक रखा था। उन्होंने बताया कि उनकी दादी घटना के दौरान ही सदमे से बेहोश हो गई थीं। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी.