तीन महिलाएं हैदराबाद से हुईं गायब

 22 Sep 2020  478

संवाददाता/in24 न्यूज़.
तीन महिलाएं अपने घरों से गायब हैं और घरवालों को इसकी जानकारी नहीं है. हैदराबाद के दुंडीगल थाना क्षेत्र में एक साथ तीन महिलाओं के लापता होने के मामले दर्ज हुए हैं। दुंडीगल के सीआई वेंकटेश ने बताया कि नगर में अलग-अलग घटनाओं से संबंधित तीन महिलाएं लापता होने की शिकायतें मिली हैं। सीआई ने बताया कि छात्रा एच शिरीषा (22) की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि इस महीने की 19 तारीख को उसकी बेटी घर में बिना किसी को बताये चली गई है। मगर अब तक लौटकर नहीं आई है। आसपास, उसके दोस्त और रिश्तेदारों के यहां पर पूछने पर भी उसका पता नहीं चल पाया है। इसी तरह एक अन्य मामला एम पद्मावती (38) गृहणी  के लापता होने की शिकायत दर्ज हुआ है। पद्मावती बहादुरपल्ली, इंदिरम्मा कॉलोनी निवासी है। 20 तारीख को पति के साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद वह बिना किसी को बताये घर से चली गई है। भारती के पति लक्ष्मा रेड्डी ने पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज की है। इसी क्रम में वाई भारती (21) एक कर्मचारी है। 20 तारीख को ड्यूटी पर जाने की बात बताकर कोमपल्ली चली गई। मगर अब तक लौटकर नहीं आई है। उसके पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज की है। दुंडीगल पुलिस तीनों महिलाओं के लापता होने का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।