सौ किलो से ज़्यादा गांजे के साथ चार गिरफ्तार

 10 Oct 2020  526

संवाददाता/in24 न्यूज़.    
नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता की वजह से चार लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. सुकमा जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के लिए विशेष अभियान के तहत  मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग की मार्शल वाहन क्रमांक सीजी 13-0786 में सवार 4 आरोपितों  के संयुक्त कब्जे से कुल 131.670 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। आरोपितों को गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। पुलिस के मुताबिक़ थाना दोरनापाल पुलिस बल द्वारा एनएच 30 सुकमा जाने वाली मुख्य मार्ग, दुब्बाटोटा सीआरपीएफ कैम्प के आगे मोड़ पर वाहनों की तलाशी की गई। इस दौरान कालीमेला से दोरनापाल-सुकमा की ओर आ रहे गांजा तस्करों के मार्शल वाहन से 131.670 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। वाहन में बैठे 4 संदिग्ध जिसमें  मोहम्मद इस्लाम पिता स्व0 मोहम्मद मदारम उम्र 27 वर्ष, साकिन धरारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला आरा बिहार,  अजयकुमार पिता स्व0 रामकरन उम्र 32 वर्ष, साकिन चौरंगाहार जिला आगरा, वर्तमान पता भगतपुररोड़, गांधी अस्पताल के सामने, थाना टाऊन, जिला आरा बिहार,  सुशेन बेपारी पिता जगेन्द्रनाथ बेपारी उम्र 40 वर्ष जाति बंगाली, साकिन एमवी 84 पदमगिरी, थाना मलकालगिरी ओडिशा, सुकांतो मंडल पिता प्रवीर मण्डल उम्र 30 वर्ष जाति बंगाली साकिन एमवी 50 थाना बालीमेला, जिला मलकानगिरी ओडिशा का निवासी होना पाया गया। फिलहाल इन आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है और आगे की जांच जारी है.