बेरोजगारी से तंग शख्स ने परिवार की हत्या के बाद खुद जान दी

 10 May 2021  669

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
बेरोजगारी में हताशा और निराशा किस कदर इंसान की सोच बिगाड़ देती है इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, उसके बाद बेटे की और बाद में खुद भी जान दे दी। यह घटना पुणे के लोणी कालभोर पुलिस ठाणे अंतर्गत आज सुबह की है। शख्स का नाम हनुमंत दर्याप्पा शिंदे (उम्र 38) है। उसकी पत्नी का नाम प्रज्ञा हनुमंत शिंदे (उम्र 28) और एक वर्षीय बेटे का नाम  शिवतेज हनुमंत शिंदे है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमंत ने पहले पत्नी प्रज्ञा शिंदे को गला दबाकर मौत के घाट उतारा उसके बाद बेटे शिवतेज का चाकू से गला काटकर मार डाला। इस मामले में दर्याप्पा अर्जुन शिंदे ने लोनी कालभोर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिंदे परिवार मूलतः सोलापूर का निवासी बताया गया है। शिंदे परिवार रोजगार के कारण कुछ महीने पहले पुणे के कदमवाक वस्ती में किराए से रहने आया था। पिछले कुछ दिन से हनुमंत शिंदे बेरोजगारी से लेकर बेहद परेशान थे। स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी हैतो आसपास के इलाके में इस घटना से हर कोई हैरान है।