Breaking News

पुलिस वाले की गुंडई, खाना न मिलने पर होटल वाले को पीटा

24 Dec, 2021 724

संवाददाता/in24 न्यूज़

 

 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (mumbai) में एक पुलिस वाले की गुंडई करने का मामला सामने आया है. खाकी की शर्मसार कर देने वाली यह घटना मुंबई के सांताक्रूज़ पूर्व स्थित वाकोला इलाके की है जहां पर स्थित स्वागत रेस्टोरेंट में रात करीब साढ़े 11 बजे एक पुलिस वाला खाना खाने पहुंचा था, लेकिन होटल वाले ने किचन बंद होने और कोरोना (corona rule) नियम के अनुसार खाना देने से मना कर दिया। बस यही बात कथित पुलिसकर्मी को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने होटल के कैशियर के साथ मारपीट शुरू कर दिया. कथित पुलिसकर्मी की इस मारपीट का वीडियो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है।

 

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले इस पुलिसकर्मी का नाम विक्रम पाटिल है जो वकोला पुलिस स्टेशन (vakola police station) में सहायक पुलिस निरीक्षक के तौर पर कार्यरत है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मुंबई पुलिस के आला अधिकारी इस मामले जांच कर रहे हैं. इस घटना के बाद स्वागत रेस्टोरेंट एंड बार के मालिक ने वाकोला पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत कर विक्रम पाटिल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है, तो वहीँ इस मामले को लेकर होटल एसोसिएशन संगठन 'आहार' के उपाध्यक्ष सतीश शेट्टी ने अपनी नारजगी प्रकट करते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

अन्य खबरे