Breaking News

वेलेंटाइन डे पर शाहीन बाग़ से आया पीएम मोदी को निमंत्रण

14 Feb, 2020 890

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज पूरी दुनिया वेलेंटाइन डे मना रही है. इसी बीच दिल्ली के शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज मिलने के लिए निमंत्रण दिया है. दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पीएम मोदी को वेलेंटाइन डे पर शाहीन बाग आने का न्योता दिया है. बता दें कि सीएए और प्रस्तावित एनआरसी को वापस लिए जाने की मांग को लेकर शाहीन बाग में पिछले साल दिसंबर से प्रदर्शन चल रहा है. करीब दो महीने से चल रहे इस प्रदर्शन के प्रदर्शनकारियों से सरकार की ओर से कोई बात नहीं की गई. लेकिन वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी को शाहीन बाग आने का न्योता दिया है. प्रदर्शनकारी पीएम मोदी को 'प्यार वाला एक गीत और एक 'सरप्राइज' भेंट भी पेश करेंगे. बता दें कि शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर पीएम मोदी को न्योते वाले पोस्टर लगाए गए हैं. साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे प्रसारित किया गया है. इन पोस्टर्स में लिखा है, प्रधानमंत्री मोदी, कृपया शाहीन बाग आएं, अपना गिफ्ट ग्रहण करें और हमसे बात करें.

अन्य खबरे