Breaking News

नमाज के दौरान पाकिस्तान की मस्जिद में धमाका, 50 ज़ख़्मी

30 Jan, 2023 740

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
नमाज़ पढ़ने के दौरान पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa province) के पेशावर शहर की एक मस्जिद में सोमवार अपराह्न विस्फोट होने से कम से कम 50 लोग घायल हो गए। समाचार पत्र डॉन ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह धमाका पेशावर के पुलिस लाइन्स क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुआ। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉन ने आसिम के हवाले से कहा कि क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां सिर्फ एंबुलेंस प्रवेश कर सकती हैं। खबर के मुताबिक यह विस्फोट करीब एक बजकर 40 मिनट पर हुआ, जब ज़ुहर की नमाज़ अदा की जा रही थी। बता दें कि पेशावर में पिछले साल भी इसी तरह की घटना हुई थी जब कोचा रिसालदार क्षेत्र की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमले में 56 लोगों की जान गई थी। बता दें कि पाकिस्तान इनदिनों भारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है।

अन्य खबरे