Breaking News

अनिल देशमुख के घर फिर ईडी का छापा

25 Jun, 2021 838

संवाददाता/in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए 100 करोड़ की वसूली के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दूसरी बार उनके नागपुर स्थित घर पर छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पहले उनके घर पर 25 मई को छापेमारी कर चुकी है। ईडी से पहले सीबीआई ने भी उनके 12 ठिकानों पर छापे मारे थे। सूत्रों के मुताबिक ईडी के द्वारा शुक्रवार सुबह करीब छह बजे से पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर की तलाशी जारी है। ईडी ने अनिल देशमुख के खिलाफ इस साल मई में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इस केस में देशमुख के अलावा उनके करीबियों के भी नाम थे, जिन पर अब शिकंजा कसा जा रहा है। बता दें कि इसी वर्ष मार्च के महीने में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटाकर राज्य होम गार्ड्स का महानिदेशक नियुक्त करने के बाद सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि एनसीपी नेता देशमुख ने कुछ पुलिस अधिकारियों को मुंबई के बार व रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये प्रत्येक माह इकट्ठा करने का लक्ष्य दिया था। दूसरी ओर, देशमुख ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया और पांच अप्रैल को तब इस्तीफा दे दिया था जब बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को भ्रष्टाचार के आरोपों में उनके खिलाफ शुरुआती जांच करने का निर्देश दिया था.सीबीआई के बाद ईडी ने देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बता दें कि अनिल देशमुख की गिरफ्तारी की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।

अन्य खबरे