Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अपहरण के बाद व्यापारी की हत्या

20 Jun, 2020 858

संवाददाता/in24 न्यूज़.
तेलंगाना में एक रियल इस्टेट व्यापारी का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महबूबनगर जिले के जडचर्ला निवासी और 55 वर्षीय रियल इस्टेट व्यापारी रामचंद्रा रेड्डी का अज्ञात लोगों ने शुक्रवार शाम को अपहरण किया। इसके बाद कोत्तूरु के पास निर्मम हत्या कर दी। रामचंद्रा रेड्डी जडचर्ला में पेट्रोल पंप के साथ रिएल इस्टेट का कारोबार करते थे।  फरुखनगर मंडल के अन्नारम गांव में उनकी खेती भी है। कभी-कभी वह खेत में आते जाते रहते थे। इन्हीं के खेत को लेकर पड़ोसियों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद का एक मामला शादनगर थाने में दर्ज भी है। हाल ही में पड़ोसियों ने विवाद को बाचतीच के जरिए हल निकालने के लिए रामचंद्रा रेड्डी को बुलावा भेजा। इसके चलते वह कार ड्राइवर पाशा को लेकर दिल्ली वर्ल्ड स्कूल के पास गए. इसी दौरान वहां पर मौजूद लोग कार में आकर बैठ गए। बातचीत करते समय दोनों में विवाद और झगड़ा हुआ। इसके चलते बदमाशों ने अपने साथ लाये चाकु निकालकर जान से मारने की धमकी दी। यह देखककर कार ड्राइवर उतर कर भाग गया। इसके बाद बदमाशों ने रामचंद्रा रेड्डी को उन्हीं की कार में अपहरण करके हैदराबाद की ओर ले गए। ड्राइवर पाशा ने इस घटना की शादनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर शादनगर के एसीपी सुरेंदर के नेृत्व में पुलिस की पांच दल लापता रामचंद्रा रेड्डी को ढूंढने रवाना हुए। पुलिस ने सेलफोन ट्रैकिंग के आधार पर रामचंद्रा रेड्डी को कोत्तूर मंडल के पेंजर्ला के पास पाया। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो रामचंद्र रेड्डी की सांसें चल रही थीं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस रवाना हुई, मगर बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। श्मशाबाद के डीसीपी प्रकाश रेड्डी और एसीपी सुरेंदर ने घटनास्थल का दौरा गिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.