Breaking News

अब बक्सर में बलात्कार और हत्या की घटना

03 Dec, 2019 949

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
पूरे देश में बलात्कार की घटनाओं के आक्रोशित है. एक तरफ जहां विरोध पर विरोध शुरू है, वहीं  बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ है. इस शव के बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने मंगलवार को इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके से एक युवती का अधजला शव बरामद किया है. पुलिस को आशंका है कि युवती की पहले गोली मारकर हत्या की गई है और उसके बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है. पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर कुकुढ़ा गांव के समीप एक सुनसान इलाके से युवती का अधजला शव बरामद किया गया है. सूत्रों का दावा है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद हत्या कर पहचान छिपाने की नियत से शव को जलाने की कोशिश की गई है. बक्सर के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि अब तक मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी है. युवती की उम्र और उसके साथ कथित दुष्कर्म की जानकारी चिकित्सा परीक्षण के बाद ही सामने आ सकती है. उन्होंने कहा कि शव पूरी तरह जला हुआ है तथा चेहरा भी ठीक से नजर नहीं आ रहा है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है.

अन्य खबरे