Breaking News

अब यूपी में चली पुजारी पर गोली

11 Oct, 2020 869

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
हाल ही में राजस्थान में पुजारी को ज़िंदा जिलाने के बाद देश में तवाव देखा गया. ये आग अभी ठंडी होती कि उसके पहले यूपी के एक पुजारी पर गोली चली है. मंदिर के पुजारी को बदमाशों ने गोली मार दी। लोगों ने घायल अवस्था में पुजारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत देखते हुए उन्हें लखनऊ के लिए रैफर कर दिया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा गांव का है। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी सम्राट दास को गोली मारी है। यहां भी राजस्थान की तरह ही जमीन विवाद बताया जा रहा है। लोग बताते हैं कि पहले भी उन पर हमला हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर महंत ने हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी गई है। इस घटना के बाद साधु-संतों में भारी रोष है.

अन्य खबरे