पिता ने बच्चो को आइसक्रीम में जहर दिया, एक की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से इंसानियत को शर्मसार और झकझौर देने देने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों को चूहे मारने की दवा आइसक्रीम में मिलाकर दे दी जिसके बाद 5 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और 2 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। मुंबई पुलिस ने बताया है कि पारिवारिक विवाद के बाद शख्स ने ऐसा कदम उठाया है। एक 7 साल और 2 साल के बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चों की मां की शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच जारी है। बता दें कि ऐसे ही एक घटना कल जम्मू से भी आई थी यहां कि बिश्नाह तहसील के गांव नंदपुर टिब्बा में भी पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को धोखे से आइसक्रीम जहर देकर मारने की कोशिश की। जैसे ही आस पास के लोगों को इसकी सूचना मिली तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला की हालुत नाजुक बतायी जा रही है जबकि बच्चे अब खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपी बच्चों के पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।