Breaking News

अमृतसर में दो आतंकवादी गिरफ़्तार

17 Nov, 2022 623

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में स्थानीय पुलिस ने दो आतंकवादियों को धर दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए आतंकियों से तीन हैंड ग्रेनेड्स के साथ एक लाख रुपए की नकदी बरामद की है। यह दोनों ही आतंकी फिरोजपुर के रहने वाले हैं और अमृतसर से पठानकोट की तरफ जा रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाकर दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों से पुलिस ने तीन हैंड ग्रेनेड के अलावा एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए बरामद किए हैं। सूचना है कि यह दोनों आरोपी ग्रेनेड को पाकिस्तान से मिली लोकेशन से उठाकर आगे डिलीवर करने की तैयारी में थे। जानकारी के मुताबिक़ फिरोजपुर के रहने वाले प्रकाश सिंह और अंग्रेज सिंह कार में सवार होकर पठानकोट की तरफ जा रहे थे। अमृतसर की मकबूलपुरा पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद स्पेशल नाका लगाया गया था। जहां आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। आगे की जांच शुरू है।

अन्य खबरे