अवैध संबंधों की वजह से जीजा साली की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
रिश्तों की दुनिया में हर रिश्ता का अपना महत्त्व होता है, मगर जब रिश्ते पर अवैध शब्द चस्पां हो जाए तो अनहोनी होकर रहती है. गौरतलब है कि यूपी के बुलंदशहर में एक बार अवैध संबंध के चलते रिश्तो में हत्या का मामला सामने आया है. अवैध संबंध की वजह से जिले के पहासू थाना क्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर मृतक के शव को फेंक दिया गया. जब इस सनसनीखेज मामले की जांच हुई तो मालूम चला कि मृतक ज्ञान प्रकाश को मौत के घाट उतारने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि उसका रिश्तेदार ही है. आरोपी सुखदेव रिश्ते में ज्ञान प्रकाश का जीजा लगता था.सुखदेव, ज्ञान प्रकाश की बहन से शादी करना चाहता था. लेकिन ज्ञान प्रकाश इस रिश्ते के लिए पूरी तरह से असहमत था. इसी वजह से ज्ञान प्रकाश को अपने रास्ते से हटाने के लिए सुखदेव ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पत्नी ने भी सुखदेव और ज्ञान प्रकाश की बहन के बीच अवैध संबंधों के कारण सुसाइड कर लिया था. पत्नी की मौत के बावजूद आरोपी मृतक की बहन से शादी करना चाहता था. दो दिन पहले जीजा सुखदेव अपनी मां के साथ मृतक के घर पहुंचा और किसी बहाने से ज्ञान प्रकाश को अपने साथ बुलाकर ले गया था. जिसके बाद अगले दिन उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि मृतक की हत्या सम्भवतः गला दबा कर की गई है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.