Breaking News

इश्क और शादी के नाम पर युवती से संबंध बनाने वाला प्रेमी गिरफ्तार

13 Jun, 2020 794

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपने दिखावटी प्रेम में फंसाकर अक्सर लोग महिलाओं का शोषण करते है. कई बार इनके झांसे में आनेवाली महिलाएं समझ नहीं पाती कि उनके साथ कितनी बड़ी अनहोनी हो सकती है. बिहार शरीफ स्थित महिला थाना पुलिस ने शनिवार को यौन शोषण के फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी सोहसराय के सहोखर-खरज्जमा निवासी शमशाद हुसैन है। दारोगा अंजू तिवारी ने आरोपी को अस्थावां के देसना गांव स्थित खंडहरनुमा मकान से गिरफ्तार किया। लहेरी थाना निवासी युवती ने 28 मई को केस दर्ज कराया था। आरोपों में युवती ने बताया था कि उसकी शादी शमशाद के मामा से हो रही थी। उसी दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। इसके बाद वह महीनों उसका यौन शोषण किया। शादी की बात करने पर वह मुकर गया। तब केस दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

अन्य खबरे