Breaking News

उल्हासनगर में पति-पत्नी ने किया सुसाइड

23 Nov, 2021 690
संवाददाता/ in24 न्यूज़.
मुंबई (mumbai) से सटे ठाणे (thane) जिले के अंतर्गत आने वाले उल्हासनगर (ullhasnagar) इलाके में एक दंपति ने आत्महत्या (suicide) कर ली जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाली दंपति उल्हासनगर के राजीव गांधी नगर में रहती थी जिनमे पति का नाम सचिन सुतार और पत्नी का नाम शर्वरी सचिन सुतार है, जो अब इस दुनिया में नहीं है. मृतक दंपति के दो छोटे छोटे बच्चे हैं जिनमे एक की उम्र पांच साल जबकि दूसरे की उम्र छह साल बताई जा रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पंचनामा के बाद अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में एडीआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है फिलहाल कथित दंपति द्वारा किए गए आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.
उल्हासनगर इलाके के राजीव गांधी नगर परिसर में एक साथ पति-पत्नी के आत्महत्या कर लेने से मातम छाया हुआ है वहीं सचिन के माता-पिता और भाई समेत पूरा परिवार सदमे में है. बच्चों का रो-रोकर बरता हाल है क्योंकि सुबह सबसे पहले बच्चों ने ही अपने माता-पिता को छत के एंगल से बंधी रस्सी से उन्हें लटकते हुए पाया.
आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सचिन सुतार अपनी पत्नी शर्वरी और दोनों बच्चों के साथ दीपावली मनाने महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रत्नागिरी जिले में अपने पैतृक गाँव गया था शुक्रवार को ही ये परिवार गाँव से अपने उल्हासनगर स्थित आवास पर लौटा था. सचिन और उसकी पत्नी के डेड बॉडी के पास पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ हैं. कयास इस बात के लगाए जा रहे हैं कि बेरोजगारी और आर्थिक कमजोरी के चलते सचिन और शर्वरी ने ये कदम उठाया हो फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अन्य खबरे