एएसआई ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी की
संवाददाता/in24 न्यूज़।
एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) ने पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले में मंगलवार सुबह पत्नी और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी और कुछ घंटे बाद खुद को सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) जिस लड़की को ढाल बनाकर भागा था उसे बचा लिया गया है। भूपिंदर सिंह ने भूंबली गांव (Bhumbli Village) में पत्नी बलजीत कौर, पुत्र बलप्रीत सिंह को गाेली मार दी। वारदात में घर का पालतू कुत्ता भी मारा गया। बाद में भूपिंदर सिंह भाग निकला। उसने अपने एक रिश्तेदार के यहां शरण ली। पुलिस ने उसे घेर लिया और आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन भूपिंदर सिंह ने खुद को छाती में गोली मार ली। उसे बटाला अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। भूपिंदर सिंह ने यह सब क्यों किया, पता नहीं चल सका है। भूपिंदर का एक बेटा विदेश में है और दूसरा जाने वाला है। उसके दस्तावेज तैयार हो गए थे। फिलहाल आगे की जांच जारी है।