Breaking News

ऑनलाइन धोखाधड़ी में एक गिरफ्तार, एक फ़रार

03 Feb, 2021 778

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज के दौर में इंटरनेट एक ज़रूरत है. हैदराबाद में ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में कंचनबाग पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले दूसरा आरोपी फरार है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 28 हजार रुपये मूल्य की चीजें बरामद की है। बताया गया कि हैदराबाद में एक व्यक्ति चीजें खरीदने के लिए दुकान में आया। उसने 'पेटीएम' की फर्जी आईडी से दुकानदार को भुगतान कर हजारों रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी ने फोन में भुगतान करने के संदर्भ में आया मैसेज दुकानदार को बताया। मैसेज देखकर दुकानदार ने समझा कि पैसे खाते में जमा हो गये। कुछ समय बाद दुकानदार ने खाते में जमा राशि का विवरण देखा तो परेशान रह गया। दुकानदार के खाते में पैसे जमा नहीं हुये थे। नये तरीके से ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने पर दुकानदार ने कंचनबाग में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। धोखाधड़ी के मामले में दूसरा आरोपी फरार है। आरोपी के पास पुलिस ने 28 रुपये मूल्य की चीजें बरामद की। बता दें कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचना आज ज़रूरी है, वर्ना आपकी मेहनत के पैसे लूटने के लिए अनेक ऑनलाइन धोखेबाज़ बैठे हुए हैं.

अन्य खबरे