Breaking News

कलयुगी बेटे ने किया माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला

30 Dec, 2020 1377

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कलयुग में कई बार माता-पिता और बेटों के संबंधों में खटास का मामला देखा गया है. मगर आज भी ऐसे कलयुगी बेटे हैं जो अपने माता-पिता तक की जान लेने पर उतारू हैं. विजयवाड़ा के कृष्णा जिले के नागायलंका मंडल में दर्दनाक हादसा हुआ है। रंजिश के चलते बेटे ने माता-पिता पर कुल्हाडी से हमला किया। इस हमले में माता की घटनास्थ पर मौत हुई। पिता के गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया कि कृष्णा जिले में नागेश्वर राव और वीरंकम्मा के बेटा वीरराघवय्या पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। उसका उसके बीवी के साथ झगड़ा हुआ था। उसने अपने माता-पिता के प्रति रंजिश पाल रखी। उसने माता-पिता पर कुल्हाडी से हमला किया। इस हमले में वीरंकम्मा की घटनास्थल पर मौत हुई। नागेश्वर राव गंभीर रूप से घायल हुआ। कुल्हाडी के हमले में गंभीर रूप से घायल नागेश्वर राव को पुलिस ने अवनीगड्डा के अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई। पुलिस ने घटनास्थल से वीरंकम्मा का शव बरामद किया। आपको बता दें कि माता-पिता पर कुल्हाडी से हमला करने के बाद वीरराघवय्या बेफिक्री से पलंग पर सो गया था। ऐसे में समझा जा सकता है कि वह किस किस्म का व्यक्ति है.   

अन्य खबरे