Breaking News

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गन प्वॉइंट पर छात्रा से छेड़छाड़, युवकों ने कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाए

03 Nov, 2023 947

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में बुधवार देर रात परिसर में ही टहलने निकली आईआईटी की एक छात्रा के साथ बुलेट सवार तीन युवकों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। गन प्वाइंट पर छात्रा को लेते हुए उसके पूरे कपड़े उतार दिए और उसका वीडियो बनाया। वारदात के समय छात्रा का एक दोस्त भी उसके साथ टहल रहा था। छात्रा के दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीएचयू प्रशासन में खलबली मच गई। छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने क्लास का बहिष्कार कर रास्ते पर उतर गए। धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सतर्कता बरतते हुए बीएचयू प्रशासन ने हॉस्टलों का वाईफाई बंद कर दिया है। इससे पहले भी बीएचयू परिसर में छात्राओं से छेड़खानी की घटनाएं होती रही हैं। इसके खिलाफ लंबा आंदोलन भी चला है। इसके बाद भी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं हो सकी है। आईआईटी बीएचयू में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा परिसर के ही छात्रावास में रहती है। बुधवार की देर रात छात्रा पढ़ाई के बाद थोड़ी देर के लिए परिसर में ही वॉक के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उसे एक दोस्त भी मिल गया। दोनों टहलते हुए कर्मनबीर बाबा के मंदिर की तरफ चले गए। इसी बीच बुलेट बाइक से आए तीन युवकों ने दोनों को रोक लिया। गन दिखाते हुए गोली चलाने की धमकी दी। छात्रा के साथ मौजूद उसके दोस्त को अलग कर मारा पीटा। फिर छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और इसका वीडियो भी बनाया। पुलिस ने एक्शन लेते हुए छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीएचयू के छात्र और छात्राओं में इस घटना को लेकर रोष बना हुआ है।

अन्य खबरे