Breaking News

किचेन में मिली टीवी कलाकार और सेलिब्रिटी शेफ जगी जॉन की लाश

25 Dec, 2019 1317

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अचानक किसी की मौत होती है तो कई सवाल खड़े हो जाते हैं, मगर जब कोई कलाकार मृत पाया जाता है तो मामला और भी गंभीर हो जाता है. गौरतलब है कि टीवी कलाकार और सेलिब्रिटी शेफ जगी जॉन अपने घर में मृत पाई गई हैं. वह केरल के कुरवनकोरम में एक फ्लैट लेकर अपनी मां के साथ रहती थीं. वह फ्लैट के किचन में मृत पाई गईं. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं. अभी पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाना बाकी है, उसके बाद इस केस पर कुछ कहना संभव हो पाएगा. शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं दिख रहे. बेटी की मौत से मां सदमे में है. किसी भी सवाल का जवाब देने की स्थिति में वह नहीं हैं. जिस समय बेटी की मौत हुई, मां घर में ही थीं. जगी की मां यह कहकर बेहोश हो गईं कि उनकी बेटी किचन में कुकिंग कर रही थीं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जगी का शव को पड़ोसी ने देखा क्योंकि जगी के फ्रेंड ने पड़ोसी को फोन करके देखने को कहा था क्योंकि वह उनका फोन काफी लंबे समय से नहीं उठा रही थीं. पड़ोसी ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी. 45 साल की जगी टेलीविजन पर कुकरी शो करती थीं. वह होस्ट, सिंगर, मॉडल और मोटिवेशनल स्पीकर भी थीं.

अन्य खबरे