Breaking News

कैदियों ने नासिक सेंट्रल जेल में पुलिसकर्मियों पर किया हमला

18 Aug, 2022 539

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
नासिक सेंट्रल जेल से एक हैरान करनेवाली खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां की सेंट्रल जेल में कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया है. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. खबरों के मुताबिक, नासिक सेंट्रल जेल में 10 से 12 कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर अचानक से हमला कर दिया. इस हमले में कुछ पुलिसवालों के गंभीर चोटें आने की खबर है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी कैदी एक ही बैरक में बंद थे. जब उन्हें अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट किया जा रहा था इसी दौरान ये कैदी इतने नाराज़ हो गए कि शिफ्ट करने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियो पर उन्होंने पत्थरों से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी इन कैदियों के हत्थे चढ़ गया. जिसे कैदियों ने पत्थरों से और लात-घूसों से बहुत बुरी तरह पीटा है. घायल पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है. आगे की कार्रवाई जारी है.

अन्य खबरे