Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सिद्धार्थ की मौत के बाद कोमा में पहुंची फैन

04 Sep, 2021 1093

संवाददाता/in24 न्यूज़।
किसी की मौत किसी के लिए इतनी भारी होती है कि वह सदमें डूबकर रह जाता है। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से उनके परिवार, दोस्त के अलावा फैन भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सिद्धार्थ की अचानक मौत को लेकर अब तक उनके फैन यकीन नहीं कर पा रहे हैं। उनकी एक फैन को उनके निधन के बाद बहुत बड़ा सदमा लगा है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनकर उनकी एक फैन कोमा में चली गई है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस बाबत एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। विरल भियानी ने अपने पोस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने डॉक्टर जयेश ठाकर नाम के एक यूजर का पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि अपने परिवार या दोस्तों से बात करें। अकेले ना रहें। हाल ही में सिडनाज की एक फैन बाथरूम में बेहोश पाई गई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। कृपया अपना ख्याल रखें। उसके लिए प्रार्थना करें। विरल भयानी के पोस्ट में लिखा है कि सिद्धार्थ की एक फैन उनके निधन की खबर सुनकर आंशिक कोमा में चली गई। हम उनके अच्छे होने की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि इस कठिन समय में सभी फैंस मजबूत होंगे। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने के निधन की वजह हार्ट अटैक को बताया गया था। 2 सितंबर की सुबह जब एक्टर का परिवार उन्हें कूपर हॉस्पिटल लेकर गया था तो वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस खबर ने सिर्फ टीवी इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड को भी हिलाकर रख दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना माना नाम थे। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते थे। बिग-बॉस 13 की ट्रॉफी जीतने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई थी। बता दें कि कल सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार भी संपन्न हो चुका है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.