Breaking News

खाना खिलाने के बहाने नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

30 Jan, 2020 934

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कर्नूल स्थितआवुकु शहर के टीडीपी कार्यालय में एक अमानवीय घटना सामने आई है. खाना खिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना देरी से उजागर हुई। बताया जा रहा है कि आवुकु शहर में एक सप्ताह पहले 14 साल का एक लड़का अकेला खेल रहा था। इस बीच चार युवक उसे जबरदस्ती डिन्नर के लिए टीडीपी कार्यालय ले गये और उसके साथ बलात्कार किया। रक्तस्राव होने से लड़का गंभीर रूप से घायल हुआ। परिवार के सदस्यों ने उससे पूछताछ की। इस पर उसने हकीकत बता दी। लड़के के माता-पिता ने उसे बुधवार को अस्पताल में भर्ती किया। उनके लड़के के साथ बलात्कार करने की जानकारी मिलने पर पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की। जांच के दौरान पता चला कि लड़के साथ बलात्कार करनेवालों के नाम बुलेट राजू, प्रेम कुमार, राजू और अन्य एक युवक है। ये सभी टीडीपी के कार्यकर्ता हैं। उनके खिलाफ सेक्शन 377 के अंतर्गत पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच में यह भी कहा कि चार युवकों में से दो युवकों के खिलाफ राउडीशीट के मामले दर्ज है।

अन्य खबरे