Breaking News

गर्भवती महिला ने आत्महत्या की

04 Dec, 2020 791

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक परिवार की ख़ुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई. पंजाब के तरनतारन में एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला की अगले दिन डिलीवरी होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही उसने सल्फास की गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया। यही नहीं इसमें चार लोगों की जान चली गई। महिला ने सुसाइड से पहले अंतिम फोटो भी खीची। उसने यह फोटोज अपने जानने वाले परिवार औऱ रिश्तेदारों को भी भेजी है। फोटो में सभी एक-दूसरे से लिपटकर रोते हुए दिख रहे हैं। आत्महत्या की जो वजह सामने आई है वो काफी चौंकाने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक सुसाइड की असली वजह यह है कि मृतक महिला के पति को हथियारों का काफी शौकीन था। अब आप सोच रहे होंगे ये भी कोई वजह हुई , लेकिन एक और बात है जिसको लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच तनाव था। दअरसल महिला का पति उसके कैरेक्टर पर शक करता था। मृतक महिला की पहचान गीतिंदर कौर के रूप में हुई है वहीं उसके पति का नाम राजबीर सिंह हैं। वे अपने पति के साथ  तरनतारन के गुरु तेग बहादुर नगर में रहती थी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला गीतिंदर कौर की राजबीर सिंह के साथ यह दूसरी शादी थी। गीतिंदर की पहली शादी लवप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति हुई थी। हालांकि दोनों का तलाक हो गया था। गीतिंदर कौर को लवप्रीत से एक लड़की भी है। राजबीर सिंह के साथ उसकी दूसरी शादी थी और 9 महीने की प्रेग्नेंट थी। शुक्रवार को उसकी डिलीवरी होनी थी मगर मां की कोख में उस बच्चे को मौत नसीब हुई। गीतिंदर कौर  पंजाब रोडवेज में  नौकरी करती थी। दोनों के बीच अक्सर अनबन होने के कारण गीतिंदर ने अपनी मां को बुलाया अपने पास बुला लिया था। वे कुछ ही दिन पहले उसके घर पर पहुंची थी। क्यूंकि उसके घर में बच्चा पैदा होने वाला था। उसने भी अपनी बेटी और नातिन के साथ सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। गीतिंदर के पारिवारिक रिश्तेदारों का कहना है कि उसका पति उसे दहेज के लिए जहां तंग और परेशान करता था, वहीं उसकी तनख्वाह भी छीन लेता था। राजबीर सिंह के पास खुद की राइफल भी है। वे एक  मिल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था।  राजबीर अक्सर हथियारों की धौंस दिखाकर अपनी पत्नी को परेशान करता था। इस वजह से गीतिंदर काफी परेशान रहती थी। उसने कई बार अपने पति के खिलाफ पुलिस कंप्लेन भी की थी। हालांकि उसे कभी इंसाफ नहीं मिला। इन सब वजहों से मां-बेटी नातिन ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली है। सल्‍फास की गोलियां खाने के बाद अपने मोबाइल में आखिरी तस्वीर खींचकर अपने रिश्तेदारों को भेजी थी। फोटो में सभी एक-दूसरे से लिपटकर रोते हुए दिख रहे हैं। मामला सामने आने के बाद तरनतारन सिटी के थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस के अधिकारी भी मान रहे हैं कि गीतिंदर कौर ने काफी बार शिकायतें की हैं जिनकी जांच चल रही थी। लेकिन उसने अपनी मां-बेटी के साथ मिलकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मह‍िलाा  के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके इस मामले की जांच जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा छिड़ गई है. लोग अपने अपने तरीके से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं.  

अन्य खबरे