Breaking News

जम्मू-कश्मीर में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

14 Jun, 2022 476

संवाददाता।in24 न्यूज़.
आतंकियों के खिलाफ कश्मीर घाटी में सुरक्षा बल द्वारा सफाई अभियान लगातार जारी है. इसी बीच सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली जब श्रीनगर में पाकिस्तान से भेजे गए दो आतंकियों को जवानों ने ढेर कर दिया। दरअसल, सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के बेमीना इलाके में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया. इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को बेमिना इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी इसी सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंद कर तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी. कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया है कि जो दस्तावेज बरामद हुए हैं, उसके मुताबिक एक आतंकी की पहचान पाकिस्तान के फैसलाबाद के रहने वाले अब्दुल्ला गौरी के रूप में हुई है. वहीं दूसरे आतंकी की पहचान अनंतनाग जिले के आदिल हुसैन के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, आदिल साल 2018 में पाकिस्तान चला गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये वही आतंकियों का ग्रुप है, जो सोपोर मुठभेड़ के बाद फरार हो गया था.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने इस साल सौ आतंकवादियों को मार गिराया है. आईजी कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक, मारे गए इन दहशतगर्दों में 71 स्थानीय व 29 पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं, सुरक्षाबलों की तरफ से की गई कार्रवाई में सबसे ज्यादा लश्कर-ए-तैयबा के 63 आतंकवादी मारे गए हैं. वहीं जैश-ए-मोहम्मद के 24 आतंकी और बाकी आतंकी अंसार गज्वातुल हिंद व आईएसजेके संगठनों से जुड़े हुए थे. बता दें कि आतंकियों को धुल चटाने के लिए सेना के जवान दिन रात अपनी सेवा दे रहे हैं.

अन्य खबरे