Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

गला काटकर ऑटो चालक की हत्या

15 Sep, 2021 815

संवाददाता/in24 न्यूज़।
पार्टी करना एक ऑटो चालक को इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। रोहतक में गोहाना रोड स्थित जसिया गांव में मंगलवार-बुधवार की रात 3 बजे किसी ने गला काटकर एक ऑटो चालक की हत्या कर दी। ऑटो चालक रात को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके घर लौटा था। तड़के चारपाई पर उसका गला कटा शव मिला। मृतक के भाई ने गांव के ही चार युवकों पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने पांच युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह के मुताबिक 25 वर्षीय विकास उर्फ नान्हा जसिया और रोहतक के बीच ऑटो चलाता था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। घर में केवल बड़ा भाई है। दोनों भाई अविवाहित हैं। उसके भाई ने पुलिस को बताया कि रात को नान्हा अपने चार दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। रात तीन बजे के बाद घर लौटा। उसने बताया कि रात को रोहित और उसके साथियों के साथ झगड़ा हो गया। रोहित ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। अजय ने कहा कि अभी सो जा सुबह बात करेंगे। तड़के उसने उठकर देखा तो नान्हे का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। गला तेजधार चाकू से काटा गया था। फर्श पर दूर तक खून फैला हुआ था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.