गोरेगांव में 125 लीटर मिलावटी दूध बरामद
10 Dec, 2021
736
संवाददाता/in24 news
मुंबई पुलिस (mumbai police) की क्राइम यूनिट 11 की टीम ने नकली और मिलावटी दूध के गोरखधंधे का खुलासा करते हुए एक शख्स को गोरेगांव (goreganv) इलाके से गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने एक घर से लगभग 125 लीटर मिलावटी दूध (adulterated milk) बरामद किया।
कांदिवली क्राइम ब्रांच के मुताबिक मुखबिर से उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि गोरेगांव इलाके में कुछ लोग असली दूध की थैली में दूषित जल मिलाकर उसे होटल और टपरी वालों को बेचते हैं. जिसके बाद कांदिवली क्राइम ब्रांच के अधिकारीयों ने एफडीए प्रशासन की टीम के साथ मिलकर गोरेगांव इलाके में छापा मारा। पुलिस की ये छापेमारी एक मकान में की गयी, जहां बड़े पैमाने पर दूध की थैलियां और गन्दा पानी के साथ साथ मिलावटखोरी के लिए इस्तेमाल में लाये जाने वाली सामग्रियां पुलिस द्वारा बरामद की गयी है.
कांदिवली क्राइम ब्रांच ने जिस मिलावटखोर आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसका नाम सैदुल कम्मपति बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 38 साल के आसपास है। पुलिस के मुताबिक ये मिलावटखोर कई अरसे से मुंबई शहर मिलावटी दूध बेचने का काम कर रहा था.