घर के मंदिर से मिला देसी शराब का जखीरा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
घर में मंदिर का होना और उसमें पूजा होना होना बेहद स्वाभाविक है. मगर जब घर के मदिर से देसी शराब का जखीरा मिले तो चौंकना भी स्वाभानिक है. बता दें कि पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड शहर में आए दिन सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा अवैध धंधोें पर कार्रवाई शुरू है। फिर एक बार सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा अवैध देशी शराब और जुगार खेलने वालों पर कारवाई की गई. हिंजवडी पुलिस थाने अंतर्गत गुप्तचर द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को जानकारी मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देसी शराब और जुगा़र खेलने वालों पर कर्रवाई की गई। वही दूसरे मामले में पिंपले गुरव परिसर में एक घर में छापेमारी के दौरान सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों में ख़ास बात यह है कि हिंजवडी परिसर के दत्तवादी नेरे परिसर में पेट्रोलिंग दौरान पुलिस ने एक घर पर छापेमारी की। इस घर में भगवान् के मंदिर के नीचे ख़ुफ़िया कमरा बनाया गया था जिसमे अवैध शराब रखी गई थी। पुलिस को मुखबिर द्वारा जानकरी मिली थी और पुलिस ने यह छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने देसी शराब के बैरेल बड़े पैमाने पर जप्त की। बताया जा रहा है कि यह घर एक महिला का है। देसी शराब का माल एक ख़ुफ़िया कमरे में रखा गया था जिसके दरवाजे पर भगवान का मंदिर बनाया गया था ताकि किसी को शक न हो सके। पुलिस ने 2 हजार 200 लीटर के 63 बैरेल देसी शराब बरामद की है इस मामले में पुलिस ने ज्योति अविनाश मारवाड़ी और अन्य दो साथी समेत तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस पूरी घटना के बाद पुलिस की जांच शुरू है.