Breaking News

चाकू मारकर दो महिलाओं की दिनदहाड़े हत्या

15 Feb, 2020 892

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

हैदराबाद स्थित पुराना शहर के चंद्रयानगुट्टा क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते दिन-दहाड़े घर में घुसकर दो महिलाओं की हत्या कर गई। मृतक महिलाओं की पहचान मेहताब अब्दुल नबी की पत्नी रिजवाना बेगम उर्फ फरीदा बेगम और उसकी मां शहजादी बेगम के रूप में की गई।चंद्रयानगुट्टा क्षेत्र में गाजीमिल्लत कॉलोनी के तार्लागुड़ा में दो हमलावरों ने महिलाओं पर चाकू से हमला किया। इस घटना में गंभीर रुप से घायल होने पर महिलाओं की मौत हो गई। हमलावरों ने पुलिस थाने जाकर खुद को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि बीते पांच महीने से संपत्ति को लेकर परिवार में झगड़ा चल रहा था। झगड़े के चलते संपत्ति का बंटवारा भी कर दिया गया। शहजादी बेगम के पति मोहम्मद हुसेन ने बताया कि उनका बड़ा दामाद मेहताब अब्दुल नबी विदेश में रहता है। उसकी बड़ी बेटी फरीदा बेगम अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती है। सुबह हुसैन नवासी और नवासे को स्कूल छोडने के बाद चाय पीने होटल गया। उसके घर लौटने तक आरोपी रहमान ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

अन्य खबरे