Breaking News

चार अफगानी चोर गिरफ्तार !

16 Feb, 2020 926
संवाददाता/in24 न्यूज़

मुंबई पुलिस ने चार ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो अफगानिस्तानी मूल का नागरिक बताये जा रहे हैं. भारत में आकर अपनी पहचान छुपाकर ये सभी आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे. होटल बदल बदल कर अपना ठिकाना भी बदल लिया करते थे. पुलिस ने इनके पास से चोरी का लगभग साढ़े पांच लाख रुपये का सामान भी बरामद किया है. दरअसल दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर मोबाइल और लेपटॉप की चोरी होने की शिकायते पुलिस को मिल रही थी इसी कड़ी में मुंबई की डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक कुरियर कंपनी के संचालक ने लैपटॉप के दस बॉक्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद हरकत में आयी डीबी मार्ग पुलिस ने उसने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर अपनी जांच शुरू की. सीसीटीवी में चार संदिग्धों की पुष्टि हो जाने के बाद मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने कुलाबा के बिस्टोरिया होटल में छापा मारकर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया जनके पास पुलिस ने चोरी के सामान बरामद कर लिया बाद में बाकि के दो आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए. उनसे की गयी पूछताछ में पुलिस ने पाया कि दोनों अफगानिस्तान मूल के नागरिक है जिनका नाम है. जहाद जीन रहमानी उम्र 27 और जबिउल्लाह रोहानी (32) है. पुलिस ने इन लोगों के पास से 50 मोबाइल और 10 लेपटॉप बरामद किया जिसकी कीमत साढ़े पांच लाख रुपये है.

अन्य खबरे