Breaking News

छात्रा का अपहरण कर 12 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

29 Nov, 2019 981

संवाददाता/in24 न्यूज़.
क़ानून पढ़नेवाले ही जब कानून तोड़ने में लग जाते हैं तो समझा जा सकता है उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर हो सकता है. झारखंड की राजधानी रांची में लॉ यूनिवर्सिटी की एक जनजातीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 12 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के बाद तलाशी अभियान के बाद गुरुवार को सभी 12 को गिरफ्तार किया गया. घटना 3 दिन पहले की बताई जा रही है. शिकायत के अनुसार, छात्रा अपने दोस्त के साथ स्कूटी से यूनिवर्सिटी से लौट रही थी, जब उसे संग्रामपुर ईंट भट्ठा फैक्ट्री के पास कार व एक बाइक से यात्रा कर रहे युवकों ने रोका. 9 युवकों ने पीड़ित को उसके दोस्त के साथ रोका. पीड़िता को जबरन कार में बैठाया गया और उसकी साथी को बंदूक की नोंक पर रोका गया. अपहरण के बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां तीन और युवक आ गए. छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे वहीं छोड़ दिया गया.  पीड़िता ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. एक आरोपी का मोबाइल, अपराध स्थल पर पाया गया, जिससे गुरुवार को सभी 12 को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार व बाइक भी बरामद कर ली है. गिरफ्तार युवकों के पास से एक देसी पिस्तौल व कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

अन्य खबरे