Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

टुकड़ों-टुकड़ों में मिली महिला की लाश

27 Oct, 2020 847

संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूपी में लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक गतिविधियां कम नहीं हो पा रही हैं. 15 टुकड़ों में कटा हुआ एक महिला का शव बोरे में मिला है. इस शव एक कब्रिस्तान के पास कूड़े फेंकने की जगह पर मिला है। माना जा रहा है कि महिला की उम्र 30 के असपास थी। उसके शव से भरे बोरे को सोमवार शाम आवारा कुत्ते खींचने लगे। पास में खेल रहे बच्चों ने जब इसको देखा तो उन्होंने मामले की जानकारी परिजनों की दी। देखते ही देखते ही सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को इसकी सूचना देकर बुलाया गया। घटना स्थल पर जब एसपी सिटी अखिलेश नारायण अपनी टीम के साथ पहुंचे और बोरी को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बोरी में एक महिला का शव पड़ा था। शव के करीब 15 से 16 टुकड़े थे, लेकिन धड़ से सिर गायब था। एसपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। एसपी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि शव के टुकड़े देखकर लग रहा है कि महिला की उम्र करीब 35 साल के आसपास होगी। ऐसी आशंका है कि आरोपियों ने पहले युवती के साथ रेप किया होगा। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। इसके बाद हत्या करके श्मशान घाट के निकट कूड़े में फेंक दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) (एएसपी) अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि शव लिसारी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहुल्लापुर में एक मुस्लिम कब्रिस्तान के पीछे पाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया। उसकी पहचान का पता करने के लिए सिर का पता लगाने का प्रयास जारी है।" उन्होंने कहा कि पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।अधिकारी ने कहा, "जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं। इस खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.