Breaking News

ट्रेन में नशे में धुत टीटीई ने सो रही महिला पर किया पेशाब

14 Mar, 2023 1038

संवाददाता/in24 न्यूज़।
फ्लाइट के बाद अब एक और पेशाब कांड (piss scandal) ट्रेन से सामने आई है। यह घटना अमृतसर और कोलकाता के बीच अकाल तख्त एक्सप्रेस (Akal Takht Express) में हुई है। ट्रेन में तैनात नशे में धुत टीटीई (TTE) मुन्ना कुमार ने अपने पति के साथ यात्रा कर रही एक महिला पर पेशाब कर दिया। महिला सो रही थी जब टीटीई ने उस पर पेशाब किया। उसके तुरत बाद महिला जाग गई और शोर मचाया तो उसके पति ने टीटीई को पकड़ लिया। अन्य यात्री भी जाग गए और टीटीई की पिटाई कर उसे राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को सौंप दिया। जीआरपी ने टीटीई को हिरासत में ले लिया। जीआरपी चारबाग रेलवे स्टेशन के प्रभारी नवरत्न गौतम ने कहा कि यह कार्रवाई अमृतसर निवासी यात्री राजेश की शिकायत पर की गई है। उसकी पत्नी के साथ यह घटना हुई। बता दें कि इसी तरह की एक घटना कुछ महीने पहले एक फ्लाइट में हुई थी जब नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने बगल में बैठी महिला पर पेशाब कर दिया था। बाद में अमेरिका में काम करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को हिरासत में लिया गया और एयर इंडिया के विमान में उड़ान भरने पर 4 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया। हाल ही की एक अन्य घटना में एक नशे में धुत व्यक्ति ने अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयॉर्क से दिल्ली की यात्रा पर अपने बगल में बैठे एक यात्री पर पेशाब कर दिया था। फिलहाल ट्रेन का टीटीई हिरासत में पहुँच गया है। 

अन्य खबरे